Fact Check:  लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते सलमान खान का यह वीडियो फर्जी और एडिटेड है

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सलमान खान का यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो के ऑडियो को बदल दिया गया है। असली वीडियो 2021 का है, जब सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान के साथ एक इंटरव्यू किया था। इस पूरी बातचीत में लॉरेंस बिश्नोई का कोई जिक्र नहीं था।