Fact Check : अमिताभ बच्चन के बागेश्वर धाम जाने का फर्जी दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अमिताभ के बागेश्वर धाम जाने को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। अमिताभ और अभिषेक का वायरल वीडियो साल 2022 का है, जब फिल्म ‘ऊंचाई’ की सफलता के लिए अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।