Fact Check: लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की जेल में मुलाकात का दावा फर्जी, वायरल वीडियो 2018 जोधपुर सेंट्रल जेल का है

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि सलमान खान के लॉरेंस बिश्नोई से जेल में मिलने के दावे से वायरल वीडियो साल 2018 का है, जब  सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। उसी वीडियो को अब कुछ लोग हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।