Fact Check: सलमान खान का यह वीडियो साल 2020 का है, भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई प्रकरण से जोड़कर शेयर किया जा रहा सलमान खान का वीडियो साल 2020 के  लॉकडाउन का है। कोरोना को देखते हुए वीडियो में सलमान खान ने सभी लोगों को घरों में रहने की अपील की थी। वीडियो में सलमान के साथ उनका भतीजा निर्वाण खान भी है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।