Fact Check: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बिहार चुनाव के लिए नहीं किया आरजेडी का समर्थन, एडिटेड क्लिप वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बिहार चुनाव के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा आरजेडी का समर्थन करने का दावा करने वाला वायरल वीडियो एडिटेड और फर्जी है। यह वीडियो असल में अमेज़न प्राइम वीडियो के एक पुराने विज्ञापन का है, जिसके ऑडियो को बदलकर राजनीतिक दावे के साथ जोड़ दिया गया है। मनोज बाजपेयी ने खुद सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि यह क्लिप फर्जी है और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।