Fact Check : सोनिया गांधी के बारे में नहीं पूछा गया था मनमोहन सिंह से, वीडियो से की गई है छेड़छाड़
पत्रकार ने सोनिया गांधी को लेकर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर प्रश्न पूछा था। असली वीडियो 2018 का है। यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
- By Vishvas News
- Updated: March 18, 2023

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर एक पत्रकार को मनमोहन सिंह से सोनिया गांधी के बारे में प्रश्न पूछते हुए सुना जा सकता है। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की। वीडियो एडिटेड साबित हुआ। पत्रकार ने सोनिया गांधी को लेकर नहीं, बल्कि मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर प्रश्न पूछा था। असली वीडियो 2018 का है। यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर ‘भाटिया जी’ ने 13 मार्च को 12 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “बड़ा ही साहसी रिपोर्टर है।”
इस वीडियो में मनमोहन सिंह ने एक पत्रकार कथितरूप से यह पूछता दिख रहा है, “सर, सोनिया जी अभी भी डांस करती हैं क्या?”
वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के वीडियो की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इनविड टूल के माध्यम से कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें इंडिया टुडे में प्रकाशित एक खबर मिली। 28 दिसंबर 2018 की इस खबर में एएनआई के ट्वीट के आधार पर ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म पर मनमोहन सिंह से पूछे गए प्रश्न के बारे में बताया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें।

खबर में मौजूद एएनआई के ट्वीट को 28 दिसंबर 2018 को किया गया है। यह असली वीडियो था। इसमें एएनआई के माइक को देखा जा सकता है। इसमें पत्रकार को मनमोहन सिंह से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि सर आपके ऊपर जो फिल्म बनी है, उसके ऊपर क्या कहना है।
पड़ताल के अगले चरण में कांग्रेस के सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर नितिन अग्रवाल से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। यह करतूत ट्रोल आर्मी की है।
अब बारी थी, फर्जी वीडियो को वायरल करने वाले यूजर की जांच करने की। फेसबुक यूजर ‘भाटिया जी’ राजस्थान के पिलानी में रहता है। इसके फेसबुक पर एक हजार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो एडिटेड साबित हुआ। दिसंबर 2018 के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक लाइन जोड़ी गई है।
- Claim Review : मनमोहन सिंह से सोनिया गांधी के बारे में प्रश्न
- Claimed By : फेसबुक यूजर भाटिया जी
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-