Fact Check: लोनी विधायक पर 2019 में लगा था खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट का आरोप, पुराना है वीडियो

नवंबर 2019 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उस मामले में विधायक प्रतिनिधि समेत दो लोग गिरफ्तार भी हुए थे। वायरल वीडियो उसी मामले का है।