Fact Check: बिहार चुनाव बाद बीजेपी के दफ्तर पर हमले का दावा फेक, वायरल वीडियो लेह का है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। बिहार में चुनाव के नतीजे के बाद बीजेपी दफ्तर में आग लगाने के दावे से वायरल वीडियो लेह का है। जब लद्दाख में राज्य के पूर्ण दर्जे को लेकर लेह में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने लेह में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी थी। उसी वीडियो को अब हालिया बिहार चुनाव से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।