Fact Check: मणिपुर में गिरफ्तार अब्दुल का वायरल वीडियो वाली घटना से नहीं है कोई संबंध, गलत दावा हो रहा शेयर

मणिपुर पुलिस ने महिलाओं के उत्‍पीड़न वाले वायरल वीडियो मामले में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें से मुख्‍य आरोपी का नाम हुइरेम हेरोदास है, जबकि तीन के नाम पुलिस ने अभी नहीं बताए हैं। वहीं, इंफाल ईस्‍ट डिस्ट्रिक्‍ट पुलिस ने जिस अब्‍दुल हलीम को पकड़ा है, उसका झकझोर देने वाली उस घटना से कोई संबंध नहीं है।