Fact Check: बांग्लादेश में मंदिर पर हमले के नाम से वायरल हुए दो भ्रामक वीडियो, एक मजार का है और दूसरा पश्चिम बंगाल का

बांग्लादेश में मंदिर पर हमले के नाम से दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो बांग्लादेश में मजार पर  हुई  तोड़फोड़ का है, जबकि दूसरा वीडियो पश्चिम बंगाल के सुल्तानपुर के एक मंदिर का है, जहां परंपरा के तहत हर 12 साल बाद देवी की मूर्ति को तोड़कर विसर्जित कर दिया जाता है और उसकी जगह नई मूर्ति स्थापित की जाती है।