Fact Check: PM Kusum Yojana के नाम से फर्जी मैसेज हो रहा वायरल

केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के नाम पर फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। इसके आवेदन के लिए किसानों को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा। योजना के तहत सरकार 60 फीसदी अनुदान देती है, जबकि 30 परसेंट बैंक से लोन मिलता है और 10 परसेंट का भुगतान किसान को करना होता है।