Fact Check : गोविंदा कभी नहीं गए बागेश्वर धाम, गुजरात और हिमाचल के वीडियो को जोड़कर फैलाया गया भ्रम

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में गोविंदा के बागेश्वर धाम जाने का वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। एडिटिंग टूल्स की मदद से एडिट कर दो वीडियो को एक साथ जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। असली वीडियो वडताल स्वामीनारायण मंदिर और चिंतपूर्णी मंदिर के हैं, जिन्हें एडिट कर झूठ फैलाने की कोशिश की गई है।