Fact Check: महाराणा प्रताप की तलवार के वजन को लेकर झूठा दावा वायरल, करीब 2 किलो था तलवार का वजन

महाराणा प्रताप के कद और उनके अस्त्र-शस्त्रों को लेकर सोशल मीडिया पर कई साल से गलत दावे वायरल हो रहे हैं। महाराणा प्रताप का कद 5’8″ से 5’10” के बीच था, जबकि उनकी तलवार का वजन 1.799 किलो था। उनके सभी अस्त्र-शस्त्रों का कुल वजन करीब 35 किलो था। महाराणा प्रताप के पास 80 किलो की तलवार और 80 किलो के भाले वाली बात बात पूरी तरह से फर्जी है।