Fact Check: कानपुर में युवक को पीटती मुस्लिम महिला के मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि छेड़खानी के आरोप में हुई युवक की पिटाई का वायरल किया जा रहा मामला कानपुर में पिछले दिनों सामने आया था। इस मामले में को भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है। महिला और युवक दोनों ही मुस्लिम हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, उसका इलाज चल रहा है।