Fact Check: ‘खान सर’ के निधन की अफवाह वायरल

पटना में बीपीएससी परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद ‘खान सर’ की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनको डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। उसके निधन का दावा अफवाह है। पुलिस ने ‘खान सर’ की गिरफ्तारी के दावे को भी अफवाह बताया था।