Fact Check : सलमान खान कभी भी नहीं गए बागेश्‍वर धाम, फर्जी है वायरल वीडियो

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में सलमान खान के बागेश्वर धाम जाने का वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। सलमान खान बागेश्वर धाम नहीं गए हैं। एडिटिंग टूल्स की मदद से एडिट कर दो वीडियो को एक साथ जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। असली वीडियो गणपति पूजन के हैं, जिन्हें एडिट कर झूठ फैलाने की कोशिश की गई है।