Fact Check : निर्मला सीतारमण के साथ नजर आ रहे शख्स उनके पिता नहीं, महाकवि सुब्रमण्यम के भांजे केवी कृष्णन हैं

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो तकरीबन एक महीने पुराना है, जब वो  ‘काशी तमिल संगम’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी गई थी। वहां पर उन्होंने हनुमान घाट स्थित महाकवि सुब्रमण्यम भारती के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। ये वीडियो उसी दौरान का है।