Fact Check : अंग्रेजी अखबार पढ़ते राहुल गांधी की तस्वीर एक बार फिर दुष्प्रचार की मंशा से हो रही वायरल 

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी कन्नड भाषा में लिखा अखबार नहीं, बल्कि अंग्रेजी अखबार नेशनल हेराल्ड पढ़ रहे थे। इसके पहले और आखिरी पेज पर कन्नड़ में विज्ञापन छपा था। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक और राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार निकला।