Fact Check: लखनऊ में ट्रेन हादसे के नाम पर मॉक ड्रिल और इंडोनेशिया एक्सीडेंट के वीडियो वायरल

लखनऊ के आलमबाग रेलवे स्टेशन पर आपात परिस्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्र्रिल का आयोजन किया गया था। उस वीडियो को लखनऊ के असली ट्रेन हादसे का बताकर शेयर किया जा रहा है, जबकि दूसरा वीडियो इंडोनेशिया में जुलाई 2023 में हुए ट्रेन एक्सीडेंट का है। 26 दिसंबर को लखनऊ में इस तरह का कोई ट्रेन हादसा नहीं हुआ है।