Fact Check: मिर्जापुर के आपसी झगड़े का वीडियो सांप्रदायिक रंग देकर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज़ की जाँच में वायरल दावा गलत साबित हुआ। असल में यह घटना जनवरी में मिर्ज़ापुर के कटरा थानाक्षेत्र में घटित हुई थी। आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों एक ही समुदाय से हैं। वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।