Fact Check: सऊदी ब्लॉगर के साथ नेतन्याहू के वीडियो कॉल को मोहम्मद बिन सलमान से जोड़कर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। वायरल वीडियो एडिटेड है। इसे एडिट करके मोहम्मद बिन सलमान के वीडियो से जोड़ा गया है। असल वीडियो में नेतन्याहू सऊदी अरब के एक ब्लॉगर से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। असली वीडियो दिसंबर 2019 का है। पुराने वीडियो को मौजूदा जंग से जोड़कर फैलाया जा रहा है।