Fact Check: प्रिंस चार्ल्स ने नेतन्याहू को ‘आतंकवादी’ कहने वाले पोस्टर का अनावरण नहीं किया, एडिटेड वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो में नेतन्याहू नहीं थे। पूरे चित्र को बदल दिया गया है। असली चित्र में प्रिंस चार्ल्स की तस्वीर थी और उस पर कुछ भी नहीं लिखा था। यह वीडियो तब का है, जब प्रिंस चार्ल्स ने ताजपोशी के बाद अपने पहले आधिकारिक पेंट चित्र का अनावरण किया था। असली तस्वीर को एडिट कर के फर्जी दावे के साथ  फैलाया जा रहा है।