Fact Check: इजरायली आर्मी बेस पर हिजबुल्लाह के हमले के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो पुराना और फिलीस्तीन का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो फरवरी 2024 का फिलीस्तीन के हेब्रोन की एक फैक्ट्री में लगी आग का है। हालांकि, हालिया खबरों के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्मी बेस को निशाना बनाया है।