Fact Check: इजरायल में पेट्रो प्लांट पर हिजबुल्लाह के हमले का बताते हुए वायरल हो रहा वीडियो यमन का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो इजरायली पेट्रो प्लांट पर हिजबुल्लाह के हमले का नहीं है। वायरल वीडियो 30 सितंबर 2024 का उस वक्त का है, जब इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यमन के शहर हुदायदाह के बंदरगाह पर हमला किया था।