Fact Check : मुस्लिम शख्स को पीटती महिला के वीडियो का फिल्म पठान से कोई लेना-देना नहीं, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज की जांच में ट्रेन में मार-पीट करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो का फिल्म पठान के विवाद से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।