X
X

Fact Check : मुस्लिम शख्स को पीटती महिला के वीडियो का फिल्म पठान से कोई लेना-देना नहीं, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज की जांच में ट्रेन में मार-पीट करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो का फिल्म पठान के विवाद से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 4, 2023 at 01:37 PM
  • Updated: Feb 9, 2023 at 09:12 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। शाहरुख खान की फिल्म पठान काफी चर्चा में है। इसके गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है। लोग गाने में अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भगवा पोशाक पर आपत्ति जाता रहे हैं और सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को ट्रेन के अंदर एक मुस्लिम शख्स को पीटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को फिल्म पठान से जोड़ते हुए शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो फिल्म पठान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद का है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो का फिल्म पठान के विवाद से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

ट्विटर यूजर मुकेश खन्ना ने 28 दिसंबर 2022 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पठान फिल्म के रुझान आने शुरू हो गए पठान को देखते ही महिला ने गिरा के पीटा। अब तो पठान की गई भैंस पानी मे खुटा उखाड़ के। जय सनातन धर्म..जय श्रीराम”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो अलीशान जाफरी नामक एक पत्रकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट हुआ मिला। वीडियो को 18 अक्टूबर 2021 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, हिंदूवादी नेता ‘मां माधुरा’ ने ट्रेन में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ बदसलूकी की थी।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2021 को सीजेपी नामक एक वेबसाइट पर प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम मधु शर्मा है। उनको मां माधुरा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन में उस व्यक्ति ने धक्का दिया, जिसके बाद उन्होंने उसको कई थप्पड़ मारे और पैर छूकर माफी मंगवाई।

द वायर ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया था।

हमारी अब तक की पड़ताल से ये साफ होता है कि वायरल वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना है, जबकि पठान फिल्म का बेशरम रंग गाना दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था। इस गाने के रिलीज होने के बाद पठान फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

अधिक जानकारी के लिए हमने मधु शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। इसका फिल्म पठान से कोई संबंध नहीं है, यह वीडियो काफी समय से सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ वायरल है। यह वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना है।

विश्वास न्यूज ने पहले भी मिलते-जुलते दावे का फैक्ट चेक किया है, जिसे आप लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर मुकेश खन्ना की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह अकाउंट अभिनेता मुकेश खन्ना के नाम से बना एक पैरोडी अकाउंट है। यूजर जून 2022 से ट्विटर पर सक्रिय है और यूजर को ट्विटर पर 38 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में ट्रेन में मार-पीट करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो का फिल्म पठान के विवाद से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो तकरीबन एक साल पुराना है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : फिल्म पठान के विवाद के बाद हिंदू महिला ने मुस्लिम शख्स को पीटा।
  • Claimed By : मुकेश खन्ना
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later