X
X

Fact Check: गणेश पंडाल में पुजारी के साथ चमत्कार होने के दावे से वायरल वीडियो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है

गणेश पंडाल में पुजारी की अचानक तबीयत खराब होने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। स्क्रिप्टेड वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स सच समझकर शेयर कर रहे हैं। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 3, 2025 at 02:32 PM
  • Updated: Sep 3, 2025 at 05:00 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुजारी गणेश पंडाल में पूजा कर रहा होता है। तभी अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ जाती है और वो नीचे जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाता है । फिर कुछ देर बाद गणेश मूर्ति के पास से एक ध्वज पुजारी पर गिर जाता है और वो ठीक होकर उठ जाता है। इस वीडियो को यूजर्स असली घटना और चमत्कार बताते हुए शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। असल में इसे  कलाकारों ने बनाया है। असली वीडियो में डिस्क्लेमर दिया गया  है और बताया गया है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। लेकिन वीडियो को एडिट कर डिस्क्लेमर हटाकर एक हिस्से को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Umesh Sharma’ ने 2 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कैमरे में कैद हुई एक ऐसी घटना, जिसे चमत्कार कहें या कुछ और… भूतो न भविष्यति परमात्मा होता है जरूरत पडने पर मदद करता है बशर्ते आपका समर्पण ईमानदारी से हो।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें असली वीडियो 11 जुलाई 2025 को शेयर हुआ मिला। कैप्शन के मुताबिक, डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे एंटरटेनमेंट और जागरूकता  के लिए बनाया गया है।  

https://www.youtube.com/watch?v=Mqp-cboMcOo

असली वीडियो 23.08 मिनट का है और वीडियो के आखिर में 23.02 से 5 सेकेंड के लिए डिस्क्लेमर दिया गया है। डिस्क्लेमर में बताया गया है कि यह स्क्रिप्टेड है। वीडियो में दिखाई गई घटना का सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में नजर आ रहे लोग कलाकार हैं। इसे सिर्फ लोगों को जागरूक करने और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने इस पेज के एडमिन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो स्क्रिप्टेड है और वीडियो में इस बात को बताया गया है। चैनल पर भी इस बात की जानकारी दी गई है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 2.4 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तराखंड का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणेश पंडाल में पुजारी की अचानक तबीयत खराब होने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। स्क्रिप्टेड वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स सच समझकर शेयर कर रहे हैं। 

  • Claim Review : गणेश पंडाल में पुजारी के साथ हुआ चमत्कार।
  • Claimed By : FB User Umesh Sharma
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later