X
X

Fact Check : बॉक्सर नूपुर श्योराण का वीडियो एक्ट्रेस राशा थडानी का बताकर वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में बॉक्सर नूपुर श्योराण हैं। नूपुर का यह वीडियो सितंबर 2025 का है, जब उन्‍होंने सिल्वर मेडल जीता था। जिसे अब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Nov 26, 2025 at 06:02 PM
  • Updated: Nov 28, 2025 at 07:12 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भिवानी की रहने वाली नूपुर श्योराण ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी बीच नूपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वीडियो अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी एक्ट्रेस राशा थडानी का है, जिन्होंने विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता है।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को गलत पाया। असल में, वीडियो में बॉक्सर नूपुर श्योराण हैं। वीडियो सितंबर 2025 का है, जब नूपुर ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल जीता था। इस वीडियो को अब हालिया बताकर एक्ट्रेस राशा थडानी का बताकर शेयर किया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Sachet India’ ने 23 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘”रवीना टंडन की बेटी राशा थंडानी ने 80+ विश्व मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक #raveenatandon #Mukkebaji”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो ‘Sports Now’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 16 सितंबर 2025 को अपलोड किया हुआ है। दी गई जानकारी के अनुसार यह वीडियो वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का है। इस चैंपियनशिप में नूपुर श्योराण ने 80 प्लस किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।’

हमें वीडियो ‘@ANINewsIndia’ के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 16 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया है। बताया गया,“विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नूपुर ने जीता सिल्वर मैडल। नूपुर ने कहा कि वहवर्ल्ड कप में सोना लेकर आएंगी।”

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

जांच में आगे हमने नूपुर के परिवार के बारे में सर्च किया। हमें newindianexpress.com की एक खबर में उनके परिवार के बारे में जानकारी मिली। 10 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर के अनुसार, नूपुर के दादा हवा सिंह मुक्केबाज थे। नूपुर के पिता संजय कुमार एक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ थे। इसके अलावा, उनकी मां भी खेल जगत से जुड़ी हैं और बास्केटबॉल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

नीचे दिए कोलाज में आप नूपुर श्योराण और राशा थडानी की फोटो में अंतर देख सकते हैं।

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन काफी दमदार रहा. भारत ने कुल 9 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. नूपुर श्योराण ने भी गोल्ड जीतकर अपना वादा पूरा किया. वह वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल से चूक गई थीं।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वीडियो बॉक्सर नूपुर श्योराण का है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 609 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में बॉक्सर नूपुर श्योराण हैं। नूपुर का यह वीडियो सितंबर 2025 का है, जब उन्‍होंने सिल्वर मेडल जीता था। जिसे अब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : वीडियो अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी एक्ट्रेस राशा थडानी का है
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Sachet India
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later