X
X

Fact Check: हाईवे पर कैश से भरी गाड़ी पलटने के बाद लूट के दावे से वायरल वीडियो AI निर्मित है

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल किया जा रहा दावा फर्जी निकला। पड़ताल में पता चला कि कार के पलटने का यह वीडियो असली नहीं है। वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। जिसे अब असली घटना बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Nov 24, 2025 at 04:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें सड़क पर बहुत से नोटों को पड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कैश से भरा ट्रक पलट गया और वहां मौजूद लोगों ने कैश को लूट लिया।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल किया जा रहा दावा फर्जी निकला। पड़ताल में पता चला कि कार के पलटने का यह वीडियो असली नहीं है। वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। जिसे अब असली घटना बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजरने 22 नवंबर 2025 को वीडियो को पोस्ट किया है। इसके साथ में कैप्शन लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के हाईवे पर कैश से भरा ट्रक पलटने के बाद सड़क पर नोट उड़ने लगे। देखते ही देखते करीब 500 लोग मौके पर जुट गए और नोटों की जमकर लूट की।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें नजर आ रही सभी गाड़ियों, ऑटो और बाइक का डिजाइन बिगड़ा हुआ नजर आया, यह आम तौर पर एआई वीडियो में होता है। इसके अलावा वीडियो में नजर आ रहे लोगों के हाथ-पर भी थोड़े अलग नजर आए । जिससे हमें वीडियो के एआई से होने का अंदेशा हुआ।

हमने एआई डिटेक्‍शन टूल्स हाइव मॉडरेशन की मदद से वीडियो को स्कैन किया। हाइव मॉडरेशन टूल ने 80.9 फीसदी तक वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने स्क्रीनशॉट को wasitai.com की मदद से सर्च किया। टूल एनालिसिस बताती है कि यह एआई की मदद से बनाया गया है।

हमने स्क्रीनशॉट को एक अन्य टूल ऑनलाइन hitpaw.com मदद से भी सर्च किया। इस टूल ने भी वीडियो के स्क्रीनशॉट को एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा कि वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि यह वास्तविक नहीं है। इसे एआई से बनाया गया है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर विशाल दुबे की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को एक हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल किया जा रहा दावा फर्जी निकला। पड़ताल में पता चला कि कार के पलटने का यह वीडियो असली नहीं है। वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। जिसे अब असली घटना बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : उत्तरप्रदेश में कैश से भरा ट्रक पलट गया और वहां मौजूद लोगों ने कैश को लूट लिया।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- विशाल दुबे
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later