X
X

Fact Check: आजम खान के फेक अकाउंट से की गई मायावती की तारीफ वाली पोस्ट    

आजम खान के फेक अकाउंट से मायावती की तारीफ वाली पोस्ट हुई है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।   

Azam Khan, Mayawati, fact check,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि आजम खान ने मायावती की तारीफ करते हुए कहा है कि यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया मायावती ही कर सकती हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह पोस्ट आजम खान के नाम से बने फेक एक्स अकाउंट से की गई थी, जो अब डिलीट हो चुका है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर 5th_attend_chief_minister ने 18 नवंबर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) की है। इसमें एक्स अकाउंट की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। पोस्ट में प्रोफाइल नेम Azam Khan और यूजर आईडी @AzamKhan1948 दी गई है। इसकी प्रोफाइल पिक में आजम खान की तस्वीर लगी है। इसमें लिखा है, “यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया बहिन मायावती जी ही कर सकती है मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो यूपी में बीएसपी का कोर वोटर के साथ तुम्हारा वोट जुड़ गया तो बीजेपी गायब हो जाएगी।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने एक्स अकाउंट @AzamKhan1948 को चेक किया। जांच में हमें यह अकाउंट डिलीटेड मिला।

इसके बाद हमने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम का एक्स हैंडल चेक किया। इससे भी आजम खान नाम के किसी अकाउंट को फॉलो नहीं किया गया है। अगर आजम खान का कोई एक्स हैंडल होता, तो अब्दुल्ला उसे फॉलो करते।

एक्स यूजर Rajat Kumar ने 9 अक्टूबर को इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इसे फर्जी बताया था और पुलिस से इस अकाउंट को बंद कराने की अपील की थी। पोस्ट के अनुसार, आजम खान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं।

इस बारे में हमने गूगल पर कीवर्ड से सर्च किया तो दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 9 अक्टूबर को छपी खबर मिली। इसके अनुसार, “लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली से पहले आजम खान के नाम से बनी फेसबुक प्रोफाइल से बसपा से जुड़ने की अपील की गई। इसमें लिखा था, ‘यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया बहिन मायावती जी ही कर सकती हैं। मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो, यूपी में बीएसपी के कोर वोटर के साथ तुम्हारा वोट जुड़ गया तो बीजेपी गायब हो जाएगी।’ पोस्ट वायरल होने के बाद रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि यह पोस्ट आजम खान ने नहीं डाली है।”

इस बारे में हमने रामपुर में दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर मुसलिमीन से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है।

आजतक की वेबसाइट पर 19 नवंबर को छपी खबर के अनुसार, दो पैन कार्ड बनवाने और उनके इस्तेमाल से जुड़े मामले में आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा हुई है। यह फैसला उनके सीतापुर जेल से बाहर निकलने के करीब दो माह बाद आया है। इसके बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया है।

फेक पोस्ट करने वाले यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है और उसके 13 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: आजम खान के फेक अकाउंट से मायावती की तारीफ वाली पोस्ट हुई है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।   

  • Claim Review : आजम खान ने कहा, यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया मायावती ही कर सकती हैं।
  • Claimed By : Insta User- 5th_attend_chief_minister
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later