Fact Check: गुजरात का वीडियो अरावली पहाड़ियों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन का बताकर वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो नवंबर 2025 का भरुच के नेतरांग में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है। इसे अब अरावली
- By: Jyoti Kumari
- Published: Dec 23, 2025 at 05:34 PM
- Updated: Dec 23, 2025 at 05:53 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अरावली पहाड़ियों को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो अरावली को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों का है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो नवंबर 2025 में गुजरात के नेतरांग में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है। वीडियो को अब अरावली पहाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट?
फेसबुक यूजर ‘Rocky Gamad’ ने 21 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “Aravali bachao jivan bachao” (अरावली बचाओ जीवन बचाओ)

ऐसे ही एक इंस्टाग्राम यूजर ‘vishnu_parangi_rj46’ ने भी अरावली प्रदर्शन से जोड़कर दो वीडियो 21 और 22 दिसंबर 2025 को शेयर किए हैं। दोनों वीडियो में लोगों की भारी भीड़ को देखा जा सकता है।
पड़ताल
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकाला और उसे गूगल लेंस से सर्च किया। वीडियो हमें ‘Prakash Vasava’ नाम के फेसबुक यूजर द्वारा शेयर किया हुआ मिला। वीडियो को 16 नवंबर 2025 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम का है।
हमें वीडियो गुजरात के देदियापाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वासावा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 15 नवंबर 2025 को शेयर किया गया है।
हमें ‘Sarjan Vasava’ के फेसबुक अकाउंट पर इस रैली से जुड़े कई वीडियो मिले। 16 नवंबर 2025 को शेयर एक वीडियो में इसे, गुजरात के नेतरांग में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया गया है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर ‘divyabhaskar.co.in’ की वेबसाइट पर मिली। नवंबर 2025 को प्रकशित खबर में बताया गया, “भरूच जिले के नेतरांग में क्रांतिकारी बिरसा मुंडाजी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। देदियापाड़ा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वासावा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह के बाद, विधायक वासावा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।”
वीडियो ‘Indra vasava’ नाम के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। 16 नवंबर 2025 को अपलोड वीडियो में इसे नेतरांग में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का बताया गया है। वीडियो में वायरल वीडियो के दृश्य को साफ देखा जा सकता है।
दूसरा वीडियो: यह वीडियो पहले भी अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पहले इसे ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ का बताकर शेयर किया गया था। असल में यह वीडियो महाराष्ट्र के शेगांव में निकाली गई गजानन महाराज की पालकी यात्रा का है। हमने वीडियो को लेकर महाराष्ट्र के पत्रकार वरुण सिंह से बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह वीडियो महाराष्ट्र का है और पुराना है।
फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें।
तीसरा वीडियो: यह वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पहले इसे बिहार विधान सभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर वायरल किया गया था। असल में यह वीडियो गायक जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का है। पंजाबी भाषा में की गई फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
हमने वीडियो को गुजराती जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो भरुच का है।
‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर 22 दिसंबर 2025 को प्रकशित खबर के अनुसार, “अरावली पहाड़ी नामित अरावली जिलों में कोई भी भू-आकृति है जिसकी ऊंचाई अपने स्थानीय भू-भाग से 100 मीटर या उससे अधिक है और अरावली रेंज ऐसी दो या दो से अधिक पहाड़ियों का समूह है जो एक-दूसरे से 500 मीटर के दायरे में हों।”
पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो नवंबर 2025 का भरुच के नेतरांग में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का है। इसे अब अरावली
- Claim Review : वीडियो अरावली को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों का है।
- Claimed By : फेसबुक यूजर 'Rocky Gamad'
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












