X

Fact Check: बैंकॉक के बौद्ध लुआंग फोर पियान की तस्वीर को नेपाल से जोड़कर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज कि पड़ताल में बौद्ध साधु को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। फोटो में नजर आ रहे बौद्ध साधु लुआंग फोर पियान हैं। लुआंग फोर पियान का 92 साल की उम्र में थाईलैंड के बैंकॉक में निधन हो गया था।

  • By Vishvas News
  • Updated: June 23, 2022

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बौद्ध साधु की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा गया है कि नेपाल के पहाड़ों में दुनिया के सबसे बुजुर्ग साधु शख्स पाए गए हैं, इनकी उम्र 201 साल है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। फोटो में नजर आ रहे बौद्ध साधु लुआंग फोर पियान हैं। लुआंग फोर पियान का 92 साल की उम्र में थाईलैंड के बैंकॉक में निधन हो गया था।

क्या है वायरल पोस्ट में? 

फेसबुक यूजर Rajesh Barya ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, *नेपाल के पहाड़ों में एक तिब्बती भिक्षु मिला है। उन्हें 201 साल की उम्र का दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना जा रहा है। वह गहरी समाधि या ध्यान की स्थिति में है जिसे “ताकाटेट” कहा जाता है। जब उन्हें पहली बार एक पहाड़ी गुफा में खोजा गया तो लोगों को लगा कि वह एक ममी हैं।

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। 

पड़ताल

वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को यांडेक्स की मदद से सर्च किया। हमें 22 जनवरी 2018 को प्रकाशित The Mirror की एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल तस्वीर में नजर आ रहे बौद्ध साधु लुआंग फोर पियान हैं। इनका निधन 92 साल की उम्र में थाईलैंड के बैंकॉक में हुआ था।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च करना शुरू किया। हमें Did You Know नामक एक यूट्यूब चैनल पर 4 अगस्त 2018 को दावे से जुड़ा एक वीडियो अपलोड मिला। वीडियो में वायरल तस्वीर को लेकर बताया गया है, बौद्ध साधु लुआंग फोर पियान का निधन नवंबर 2017 में बीमारी के कारण बैंकॉक के एक अस्पताल में हो गया था। उनके अनुयायियों ने उनके शरीर को दफनाने के तकरीबन 2 महीने बाद एक पारंपरिक बौद्ध समारोह के लिए निकाला था। ये तस्वीर उसी दौरान की है। हमें दावे से जुड़ी कई अन्य मीडिया रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने नेपाल के पत्रकार Achut Puri से संपर्क किया। हमने वायरल तस्वीर को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ये साधु नेपाल के नहीं हैं। ऐसी कोई घटना नेपाल में नहीं हुई है। नेपाल में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 110/111 वर्ष से अधिक नहीं पाई जाती है।

जांच के अंतिम दौर में हमने वायरल दावे को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि फेसबुक पर यूजर Rajesh Barya के 629 मित्र हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज कि पड़ताल में बौद्ध साधु को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। फोटो में नजर आ रहे बौद्ध साधु लुआंग फोर पियान हैं। लुआंग फोर पियान का 92 साल की उम्र में थाईलैंड के बैंकॉक में निधन हो गया था।

  • Claim Review : नेपाल के पहाड़ों में एक तिब्बती भिक्षु की खोज की गई है। उन्हें 201 साल की उम्र में दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना जाता है। वह गहरी समाधि या ध्यान की स्थिति में है जिसे
  • Claimed By : Rajesh Barya
  • Fact Check : झूठ
झूठ
फेक न्यूज की प्रकृति को बताने वाला सिंबल
  • सच
  • भ्रामक
  • झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later