X
X

Fact Check: लखनऊ में क्रिसमस पर चर्च के पास भजन-कीर्तन करते लोगों का वीडियो एक साल पुराना है, हालिया नहीं

भजन-कीर्तन करते हुए लोगों के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2024 का है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 29, 2025 at 02:18 PM
  • Updated: Dec 29, 2025 at 03:07 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर हरि भजन गाते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह लखनऊ के हजरतगंज का है, जहां पर हाल ही में क्रिसमस के मौके पर लोगों ने चर्च के सामने कृष्ण भजन गाया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2024 का है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Ashfaq Khan’ने 26 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इनका धर्म इतना कमजोर हो गया कि अब उसे दूसरे के कार्यक्रम में घुसकर साबित करना पड़ रहा है?* लखनऊ के हज़रतगंज में क्रिसमस के मौके पर हिंदुत्ववादी चरमपंथी का उत्पात देखिए, क्रिसमस के जश्न के बीच ये लोग पहुंचे और “हरि बोल हरि बोल” करने लग गए।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें मिलता-जुलता वीडियो lucknow_memes के पेज पर 25 दिसंबर 2024 को अपलोड हुआ मिला। वीडियो में हूबहू भजन करते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। 

पड़ताल के दौरान हमें कई ऐसी न्यूज रिपोर्ट दिसंबर 2024 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते साल लखनऊ के हजरतगंज में क्रिसमस के मौके पर इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली भजन-कीर्तन करती नजर आई थी।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण लखनऊ के चीफ रिपोर्टर राजीव बाजपेयी से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को पुराना बताया है। हालांकि, इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली इस तरह से गालियों में भजन गाते हुए नजर आती है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को दो हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भजन-कीर्तन करते हुए लोगों के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2024 का है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : लखनऊ में क्रिसमस पर लोगों ने चर्च के सामने गाया भजन।
  • Claimed By : FB User Ashfaq Khan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later