Fact Check : झुलसाती गर्मी में लोगों पर पानी के छिड़काव वाला वीडियो राजस्थान का नहीं, पाकिस्तान का है
पाकिस्तान के पुराने वीडियो को कुछ लोग राजस्थान के नाम पर वायरल करके झूठ फैला रहे हैं।
- By: Ashish Maharishi
- Published: May 27, 2024 at 02:48 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स को सड़क पर आते-जाते लोगों पर पानी छिड़कते हुए देखा जा सकता है। 1:09 मिनट के इस वीडियो को राजस्थान के चुरू का बताकर वायरल किया जा रहा है। यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो राजस्थान का नहीं है। पाकिस्तान के पुराने वीडियो को कुछ लोग राजस्थान के नाम पर वायरल करके झूठ फैला रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर Yatendra Goyal ने 25 मई 2024 को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “राजस्थान के चुरू में आज 52 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आने-जाने वाले यात्रियों पर पानी छिड़कने का आदेश दिया गया है।”
फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। पोस्ट को सच समझकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के बारे में पता लगाने के लिए सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। हमें वीडियो पर डॉन का लोगो नजर आया। डॉन पाकिस्तान का लोकप्रिय अखबार है।
इसके आधार पर हमने डॉन के यूट्यूब चैनल को स्कैन किया। हमें डॉन न्यूज के यूट्यूब चैनल पर असली वीडियो मिला। 30 मई 2018 को अपलोड इस वीडियो को पाकिस्तान के कराची का बताया गया।
विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, राजस्थान के वरिष्ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो राजस्थान का नहीं है।
पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज ने पाकिस्तान के पत्रकार काशिफ लतीफ से संपर्क किया । उन्होंने वीडियो को पाकिस्तान का बताया।

जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर यतेंद्र गोयल (Yatendra Goyal) ने यहां कोई जानकारी अपडेट नहीं की है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। पाकिस्तान के पांच साल पुराने वीडियो को राजस्थान का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।
- Claim Review : राजस्थान के चुरू में आज 52 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आने-जाने वाले यात्रियों पर पानी छिड़कने का आदेश दिया गया है।
- Claimed By : FB User Yatendra Goyal
- Fact Check : झूठ
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...