X
X

Fact Check : पीएम मोदी के बंगाल की रैली के वीडियो के साथ छेड़छाड़, पीएम भीड़ का कर रहे थे अभिवादन

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की। पता चला कि इसके साथ छेड़छाड़ करके इसमें से भीड़ को हटा दिया है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है। इसमें पीएम मोदी को कथित रूप से खाली मैदान की ओर हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि मैदान में जनता नहीं है, फिर भी पीएम मोदी हाथ हिला रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की। पता चला कि इसके साथ छेड़छाड़ करके इसमें से भीड़ को हटा दिया है। जबकि असली वीडियो में भीड़ को साफ देखा जा सकता है। जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल से जुड़े इस वीडियो को एडिट करके पीएम मोदी के खिलाफ इस्‍तेमाल किया जा रहा है। जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल ने jagdishdhakadpatel ने 5 दिसंबर को एक वीडियो क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा कि पब्लिक किधर है।

इस क्लिप में पीएम मोदी को खाली मैदान में हाथ हिलाते हुए दिखाया गया है।

वायरल पोस्‍ट को दूसरे यूजर्स भी समान दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप के बारे में ज्‍यादा जानकारी जुटाने के लिए सबसे पहले इसे स्‍कैन किया। इस क्लिप में एक फिल्‍मी सॉन्‍ग को जोड़कर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया है। विश्‍वास न्‍यूज ने क्लिप के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। असली वीडियो हमें बीजेपी के एक्‍स हैंडल के अलावा कई यूट्यूब चैनलों पर भी मिले। बीजेपी के एक्‍स हैंडल पर इस वीडियो को एक अप्रैल 2021 को पोस्‍ट करते हुए बंगाल के जयनगर का बताया गया। ऑरिजिनल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

सर्च के दौरान हमें बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक अप्रैल 2021 को लाइव किया गया वीडियो मिला। इसमें पीएम मोदी को बंगाल के जयनगर में रैली को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में भी पीएम मोदी ने वैसे ही कपड़े और दुपट्टा पहना हुआ है, जैसा कि वायरल क्लिप में। इससे स्‍पष्‍ट हो गया कि पीएम मोदी की तीन साल पहले हुए रैली से जुड़े वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके अब फिर से झूठ फैलाया जा रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पहले भी इस क्लिप की जांच की थी। उस वक्‍त विश्‍वास न्‍यूज ने दैनिक जागरण, पश्चिम बंगाल के राज्‍य प्रमुख जेके वाजपेयी से संपर्क किया था । उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया था कि वायरल क्लिप एडिटेड है। रैली में काफी भीड़ थी।

पड़ताल के अंत में jagdishdhakadpatel नाम के इंस्‍टाग्राम हैंडल की जांच की गई। पता चला कि इसे दो हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल क्लिप फर्जी साबित हुई। असली वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मैदान के दूसरी ओर खड़ी जनता को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। तीन साल पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

  • Claim Review : खाली मैदान में हाथ हिलाते पीएम मोदी
  • Claimed By : IG User jagdishdhakadpatel
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later