X
X

Fact Check: रश्मिका मंदाना की 2017 में हुई इंगेजमेंट की तस्वीरें हालिया बताते हुए वायरल, 2018 में टूट चुकी है सगाई

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रश्मिका मंदाना की कन्नड़  एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई साल 2017 में हुई थी। वहीं, साल 2018 में दोनों की सगाई टूट भी गई थी। पुरानी तस्वीरों को फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Dec 21, 2024 at 05:27 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। वायरल तस्वीरें उनकी कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि रश्मिका मंदना की हाल- फिलहाल ही सगाई हुई है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रश्मिका मंदाना की कन्नड़  एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई साल 2017 में हुई थी। वहीं, साल 2018 में दोनों की सगाई टूट भी गई थी। पुरानी तस्वीरों को फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”करीना खान की सगाई होती तो सभी बधाई देते पुष्पा 2 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी की सगाई हुई अभी तक किसी ने बधाई नहीं दी।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल की जा रही इन तस्वीरों को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह  फोटो बहुत-सी न्यूज़ और एंटरटेनमेंट वेबसाइट पर अपलोड हुई मिली। इनमे दी गई जानकारी के मुताबिक, ये रश्मिका मंदना की कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की तस्वीरें हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की सितम्बर 2018 की खबर के अनुसार, पिछले साल सगाई करने वाले रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। 3 जुलाई, 2017 को अपनी सगाई की घोषणा के बाद, रक्षित और रश्मिका को कुछ बड़ी कन्नड़ फ़िल्में मिलीं। जहाँ रश्मिका टॉलीवुड चली गईं, वहीं रक्षित की पहली तेलुगु फ़िल्म ‘चलो’ ने उन्हें काफ़ी प्रसिद्धि दिलाई। 

सर्च के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 9 जनवरी 2024 को प्रकशित खबर में वायरल तस्वीर हैं। दी गई जानकारी के अनुसार, रश्मिका मंदना ने साल 2017 में कन्नडा एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी और बाद में रिश्ते में तनाव बढ़ने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी थी।

वायरल तस्वीरों से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है।

हमने वायरल पोस्ट को मुंबई में दैनिक जागरण की मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि  यह तस्वीरें पुरानी है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। यूजर ने स्वयं को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सगाई की तस्वीरों को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें हाल की नहीं, बल्कि साल 2017 की हैं। जिन्हे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : रश्मिका मंदना की हाल- फिलहाल ही सगाई हुई है।
  • Claimed By : FB User- Dilip Teba
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later