X
X

Fact Check : मोदी सरकार ने नहीं किया 2000 और 500 के नए नोट का एलान , पुरानी वीडियो क्लिप वायरल

पीएम मोदी के 2016 के वीडियो में से एक हिस्‍सा एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें दो हजार और पांच सौ के नए नोट जारी करने की बात करते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने एक बार फिर से दो हजार और पांच सौ के नए नोट का एलान किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। पीएम मोदी के 2016 के वीडियो में से एक हिस्‍सा एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। यह क्लिप उस वक्‍त की है, जब पीएम मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए दो हजार और पांच सौ के नए नोट के बारे में देश को जानकारी दी थी। अब उसी हिस्‍से को वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर रुपेंद्र परिहार ने 19 दिसंबर को एक पीएम मोदी की एक वीडियो क्लिप को पोस्‍ट करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने किया 2000 और 500 के नए नोट का ऐलान।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप के बारे में सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें पीएम मोदी का पुराना भाषण कई जगह मिला।

टाइम्‍स नाउ के आधिकारिक यूटट चैनल पर असली वीडियो मिला। इसे 9 नवंबर 2016 को अपलोड किया गया था। वीडियो के 32:33 मिनट के बाद से वायरल वीडियो वाली लाइन को सुना जा सकता है।

इसी तरह पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी असली वीडियो को सुना जा सकता है। इसे 8 नवंबर 2016 को लाइव किया गया था। वीडियो में

पीएम मोदी को वायरल वीडियो वाली बात करते हुए सुना जा सकता है। 32 मिनट की टाइम लाइन के बाद पीएम मोदी कहते हैं कि रिजर्व बैंक दवारा 2000 रूपए के नए नोट के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार किया गया है। पूरी तरह से नए तौर पर डिजाइन किए गए पांच सौ रुपये और दो हजार के नए नोट सर्कुलेशन में लाया जाएगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 19 मई 2023 के एक प्रेस नोट के अनुसार, दो हजार रुपए के बैंक नोट नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24(1) के तहत पेश किए गए थे। 2018-2019 में इसकी प्रिंटिंग बंद कर दी गई। इस प्रेस नोट में दो हजार रुपए के नोट बंद करने की भी सूचना दी गई।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रवक्‍ता पुनीत पंचोली से संपर्क किया। उन्‍होंने वायरल पोस्‍ट को फेक बताया।

पड़ताल के अंत में वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर राजस्‍थान का रहने वाला है। इसके फेसबुक पर पांच हजार से ज्‍यादा फ्रेंड हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट गलत साबित हुई। नोटबंदी के दौरान के वीडियो को एडिट करके अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : मोदी सरकार ने किया 2000 और 500 के नए नोट का ऐलान।
  • Claimed By : FB User Rupendra Parihar
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later