X
X

Fact Check: जयपुर में बारिश-तूफान का नहीं, बल्कि बगदाद में आग की घटना का है यह वीडियो  

जयपुर में 3 जनवरी को बारिश या तूफान नहीं आया था। वायरल वीडियो बगदाद में आग लगने की घटना का है। इसका जयपुर से कोई संबंध नहीं है।  

Fact Check, Baghdad Warehouse fire, Jaipur, Jaipur rain storm,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जयपुर के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धुएं के गुबार के बीच कई लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो जयपुर में 3 जनवरी को आए बारिश-तूफान का है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि जयपुर में 3 जनवरी को बारिश-तूफान नहीं आया था। वायरल वीडियो इराक के बगदाद में आग लगने की घटना का है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर im_lakshman_589 ने 3 जनवरी 2025 को वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “03/01/2025, आज सुबह जयपुर बारिश तूफान ऐसा तूफान मैंने पहले कभी नहीं देखा”

पड़ताल

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें यह दावा संदिग्ध लगा। वीडियो में दिख रहे बोर्ड और गाड़ी पर अरेबिक में लिखा हुआ है। इसमें आग की लपटें भी देखी जा सकती हैं। पोस्ट में कुछ यूजर्स ने कमेंट करके इस वीडियो को किसी अन्य देश का बताया है।

वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर यह हमें इंस्टा यूजर disasterdiaryy ने 14 दिसंबर 2024 को इस वीडियो को ईराक में लगी आग का बताते हुए शेयर किया।

इराक की न्यूज वेबसाइट Xendan के फेसबुक पेज पर भी वायरल वीडियो मिला। रील पर कैप्शन लिखा है, बगदाद के एक वेयर हाउस में भीषण आग लग गई।

27 अक्टूबर को शफाक डॉट कॉम पर 27 अक्टूबर को छपी खबर के अनुसार, फायर फाइटर्स ने बगदाद के अल-दिलाल स्ट्रीट स्थित वाणिज्यिक गोदामों में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है।

3 जनवरी को जयपुर में आंधी-तूफान के बारे में हमें गूगल पर कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इस बारे में हमने जयपुर के स्थानीय पत्रकार संतोष कुमार पांडे  से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को जयपुर में बारिश या तूफान नहीं आया। वीडियो में बोर्ड पर अरेबिक भाषा लिखी हुई है। यह जयपुर का वीडियो नहीं है।

बगदाद के वीडियो को जयपुर का बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 3 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: जयपुर में 3 जनवरी को बारिश या तूफान नहीं आया था। वायरल वीडियो बगदाद में आग लगने की घटना का है। इसका जयपुर से कोई संबंध नहीं है।  

  • Claim Review : यह वीडियो जयपुर में 3 जनवरी को आए बारिश-तूफान का है।
  • Claimed By : Insta User- im_lakshman_589
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later