X
X

Fact Check: भारत में एलियंस के प्रवेश से नाम से फेक वीडियो वायरल  

भारत में एलियंस के प्रवेश के दावे के साथ एआई क्रिएटेड और असंबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं।

aliens in india, AI, AI Video,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारत में एलियंस के प्रवेश करने के दावे से दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिनमें कुछ वीडियो क्लिप्स को जोड़ा गया है।  

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स फैब्रिकेटेड हैं। यह असली नहीं हैं।

वायरल पोस्ट

इंस्टा यूजर kingsonu9263 ने 7 जनवरी को तीन वीडियो क्लिप्स का कोलाज शेयर (आर्काइव लिंक) किया। इस पर लिखा है, “भारत में 2025, धरती पर एलियन की एंट्री”।

इंस्टा यूजर aaj_tak__ ने कथित वीडियो न्यूज शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि राजस्थान के नागौर में एलियन शिप उतरा है।

पड़ताल

पहली पोस्ट

इस वीडियो में तीन क्लिप्स का कोलाज इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक क्लिप इंस्टा यूजर sybervisions_ के अकाउंट पर मिली। इसके साथ एआई जेनरेटेड का हैशटैग इस्तेमाल किया गया है।

बायो के अनुसार, यूजर एआई वीएफएक्स आर्टिस्ट है।

बाकी की दोनों क्लिप्स के बारे में भी हमने गूगल लेंस से सर्च किया, लेकिन कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

हमें गूगल सर्च में ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे भारत में एलियन के प्रवेश की पुष्टि हो सके।

एआई डिटेक्शन टूल ट्रू मीडिया पर चेक करने पर इसमें एआई के इस्तेमाल की संभावना जाहिर की गई।

दूसरी पोस्ट

दूसरी पोस्ट में एक कथित वीडियो न्यूज को शेयर कर दावा किया गया कि राजस्थान के नागौर में एलियंस का शिप उतरा है। गूगल सर्च में हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

वीडियो क्लिप का कीफ्रेम सर्च करने पर यह हमें यह क्लिप 17 जनवरी 2013 को ung h यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में मिली। इसमें दावा किया गया कि यह वीडियो चीन का है।

इससे साफ होता है कि यह क्लिप पहले चीन में यूएफओ के उतरने के दावे से वायरल हो चुकी है। हालांकि, इसके असली या फैब्रिकेटेड होने या इसकी सटीक लोकेशन के बारे में भी हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इतना साफ है कि यह हाल-फिलहाल का नहीं है।  

इस बारे में हमने दैनिक जागरण में विदेश मामलों के जानकार जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने इस तरह की पोस्ट को फेक बताया।

तीसरी पोस्ट करने वाले इंस्टा यूजर aaj_tak__ आजतक मीडिया कंपनी का अकाउंट नहीं है। यह उसके नाम से बना एक अन्य अकाउंट है।

निष्कर्ष: भारत में एलियंस के प्रवेश के दावे के साथ एआई क्रिएटेड और असंबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • Claim Review : भारत में एलियंस ने किया प्रवेश।
  • Claimed By : Insta User- kingsonu9263
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later