X
X

Fact Check: कुमार विश्वास की 2014 लोकसभा चुनाव की तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पडताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। कुमार विश्वास की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2014 की है। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब वह लोकसभा चुनाव 2014 में अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। पुरानी की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jan 31, 2025 at 01:33 PM
  • Updated: Jan 31, 2025 at 05:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। पिछले दिनों अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कवि कुमार विश्वास की एक तस्वीर सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म  पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में उन्हें आम तौर पर मुस्लिमों के ये पहने जाने वाले स्कार्फ़ पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर इसे उनकी हालिया फोटो बताते हुए निशाना साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पडताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। कुमार विश्वास की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2014 की है। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब वह लोकसभा चुनाव 2014 में अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। पुरानी की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”माशाल्लाह, सुभानल्लाह, अल्हम्दुलिल्लाह क्या खूबसूरत अंदाज है-अपने हिन्दू ह्रदय सम्राट कुमार विश्वास साहब का।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह तस्वीर कई सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड हुई मिली।

एएनआई के एक्स हैंडल पर इस तस्वीर को 7 मई 2014 को अपलोड किया गया है।

इसी बुनियाद  पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें इसी मौके से जुड़ा एक वीडियो एबीपी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर 7 मई 2014 को अपलोड हुआ मिला। यहां कुमार विश्वास के इंटरव्यू की बाइट देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो तब का है जब कुमार विश्वास लोक सभा चुनाव 2014 में अमेठी से आम आदमी पार्टी के उमीदवार थे।

इस मामले से जुड़ी खबर आजतक और न्यूज एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर भी 7 मई 2014 को देखी जा सकती है।  

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण में अमेठी के ब्यूरो चीफ दिलीप सिंह से संपर्क साधा और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने पुष्टि देते हुए बताया कि यह तस्वीर 2014 के लोक सभा चुनाव के वक्त की है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले पेज की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज के 15 हजार से ज्यादा मेंबर हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पडताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। कुमार विश्वास की वायरल हो रही यह तस्वीर साल 2014 की है। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब वह लोकसभा चुनाव 2014 में अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। पुरानी की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : कुमार विश्वास की हालिया फोटो।
  • Claimed By : FB Page- लोकगायक प्रदीप मौर्य अमेठी
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later