X
X

Fact Check : अलीगढ़ की सास-दामाद की चर्चित जोड़ी से जोड़ते हुए फर्जी वीडियो वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो स्क्रिप्‍टेड है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। यूपी के अलीगढ़ में सास-दामाद की चर्चित जोड़ी से जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सास सपना की बेटी का बताकर शेयर किया गया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में बेटी अपनी मां के बारे में बता रही है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो स्क्रिप्‍टेड है। इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। इसे सच समझकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Anil Bhai Official ने ने एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा कि सास दामाद संग फरार बेटी क्या बोली। वीडियो के ऊपर लिखा गया कि फेरे से पहले दामाद के साथ मां हुई फरार। मां ने ही मेरी खुशियां छीन ली – बेटी।

पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो वाली लड़की के कई वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स और यूट्यूब पर मिले। इन वीडियो में अलग-अलग लोग इस लड़की का इंटरव्‍यू लेते हुए देखे जा सकते हैं।

बात आपकी न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल ने भी इस लड़की का इंटरव्‍यू दिखाया। इसमें वायरल वीडियो की तरह बैकग्राउंड और लड़की के कपड़े एक ही जैसे नजर आए।

बात आपकी न्यूज पर इस लड़की के कई अन्य वीडियो मौजूद हैं। साथ ही यह इसी तरह के वीडियो को शेयर करते हैं। वीडियो में कोई डिस्क्रिप्शन नहीं दिया गया है। वीडियो क्रिएटर व्यूज पाने के लिए ऐसा कर रहा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इस चैनल के संचालक दीपक सिंह कश्‍यप से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो स्क्रिपेटड है। इसमें सच्‍चाई नहीं है। यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया था।

सर्च के दौरान हमें नवभारत टाइम्‍स के यूट्यूब चैनल पर असली बेटी का वीडियो मिला। 10 अप्रैल 2025 के इस वीडियो में बेटी को अपनी मां के बारे में विस्‍तार से बताते हुए सुना जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने दैनिक जागरण, अलीगढ़ के प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी से संपर्क किया। उन्‍होंने बेटी की असली तस्‍वीर भेजी। उन्‍होंने वायरल पोस्‍ट को भी फर्जी बताया।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। मनोरंजन के लिए बनाए गए वीडियो को सच समझकर कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : अलीगढ़ वाली सास की बेटी का वीडियो
  • Claimed By : FB user Anil Bhai Official
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later