X
X

Fact Check : मछलियों की बारिश का यह वीडियो दिल्ली में आये हालिया तूफान से संबंधित नहीं है

बर्फ के बड़े टुकड़ों और मछलियों की बारिश के दावे के साथ वायरल वीडियो को लेकर किया जा रह दावा गलत है। वायरल वीडियो जनवरी 2025 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसका दिल्ली में आये हालिया तूफान से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आसमान से गिरती बर्फ और मछलियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली में 22 मई को आये तूफान के बाद हुई बारिश का वीडियो है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाय कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो जनवरी 2025 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसे उस समय ईरान में हुई मछलियों की बारिश के नाम से शेयर किया गया था। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि यह वीडियो कहां का है और कब का है। लेकिन यह तय है कि इसका दिल्ली में आये हालिया तूफान से कोई संबंध नहीं है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर its_._neha__50k ने 22 मई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, “दिल्ली में बर्फ और मछली की बरसात 22-5-2025”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी या विश्वासनिय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से उसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो majidposhtvan नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 23 जनवरी 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो ईरान का है। 

हमें पड़ताल के दौरान यह वीडियो इसी जानकारी के साथ कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर हुआ मिला। 

गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें एक रिपोर्ट intellinews नाम की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 5 मई 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के यूजर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर मछली की बारिश के वीडियो को शेयर किया गया था। उन्होंने इस वीडियो को ईरान के यासौज शहर  में हुई बारिश का बताया था। रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो भी मौजूद है।

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखें।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली में मौसम कवर करने वाले रिपोर्टर संजय गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो दिल्ली में आये हालिया तूफान का नहीं है। ऐसा कोई मामला या घटना अभी तक सामने नहीं आई है।

हमारी पड़ताल में यह साबित होता है कि वायरल वीडियो दिल्ली में आये हालिया तूफान का नहीं है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि यह वीडियो कहां का है और कब का है, लेकिन यह जनवरी 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है। 

आजतक की वेबसाइट पर 22 मई 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 21 मई को शाम को तेज धूल भरी आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे क साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बर्फ के बड़े टुकड़ों और मछलियों की बारिश के दावे के साथ वायरल वीडियो को लेकर किया जा रह दावा गलत है। वायरल वीडियो जनवरी 2025 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसका दिल्ली में आये हालिया तूफान से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : दिल्ली में 22 मई को हुई मछलियों की बारिश का वीडियो।
  • Claimed By : Inst user its_._neha__50k
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later