X
X

Fact Check: लालू यादव के निधन का दावा फेक, वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के निधन को लेकर वायरल दावा गलत है। लालू यादव जिंदा और सही-सलामत है। दुष्प्रचार की मंशा से फर्जी पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। लालू यादव लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: May 28, 2025 at 04:47 PM
  • Updated: May 28, 2025 at 06:15 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। तेज प्रताप यादव को लेकर चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लालू यादव का निधन हो गया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। लालू यादव जिंदा और सही-सलामत है। एआई क्रिएटेड वीडियो के जरिए उनकी मृत्यु का फेक दावा किया जा रहा है। लालू यादव लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘ahir.up.409161’ ने 19 मई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा हुआ है, “लालू यादव नहीं रहें। आज 7 बजे आज चाचा लालू की मृत्यु हो गया।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए लालू यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि लालू यादव लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लालू यादव ने अपने छोटे बेटे के फिर से पिता बनने पर बधाई देते हुए एक पोस्ट एक्स अकाउंट पर 27 मई 2025 को  शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में अपने पोते के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

आजतक की वेबसाइट पर 27 मई 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर बताया था कि वह अनुष्का यादव नाम की एक लड़की से प्यार करते हैं। वो करीब 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में है। इस पोस्ट के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने परिवार से भी तेज प्रताप यादव को अलग कर दिया है।

तेज प्रताप यादव ने 24 मई 2024 को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा है, “मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है,मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दे।”

वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से कई की-फ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो तेजस्वी यादव के कई फैन पेज पर जनवरी 2025 को शेयर हुआ मिला।

हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि तेजस्वी यादव जब कार से बाहर आते हैं। उनकी हाथ की बनावट काफी अटपटी लगती है। हाथ में नजर आ रही उंगलियों की संख्या छह है। साथ ही जब वह कार से निकलकर चलते हैं। कंधे और चेहरे की बनावट अटपटी लगती है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई होने का संदेह हुआ। हमने एआई डिटेक्शन टूल्स Cantilux की मदद से वीडियो को चेक किया। टूल ने वीडियो के 99 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने video.attestiv टूल की मदद से भी वीडियो की जांच की। इस टूल ने वीडियो के 77 फीसदी तक मैनिपुलेटेड होने की संभावना जताई।

हमने अधिक जानकारी के लिए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत और दुष्प्रचार बताया है। उन्होंने बताया कि लालू यादव स्वस्थ हैं और अभी तेजस्वी यादव को पुत्र हुआ है। उसके साथ समय बिता रहे हैं। 

हमने आखिर में गलत दावे को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के निधन को लेकर वायरल दावा गलत है। लालू यादव जिंदा और सही-सलामत है। लालू यादव लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वायरल पोस्ट में शेयर किया जा रहा तेजस्वी यादव का वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है, जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : लालू यादव का हुआ निधन।
  • Claimed By : Inst user ahir.up.409161
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later