Fact Check: रात में रोड पर सोते शख्स के पास से गुजरती शेरनी का वीडियो एआई क्रिएटेड
रोड पर सोते व्यक्ति के पास से जाती शेरनी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। शेरनी का वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्किएआई क्रिएटेड है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Jun 11, 2025 at 02:55 PM
- Updated: Jun 11, 2025 at 04:20 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर शेरनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रोड पर सो रहा होता है। तभी शेरनी उसके पास जाती है और उसे संघूती है और फिर वहां से वापस चली जाती है। वीडियो को असली घटना का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि शेरनी ने शख्स पर हमला नहीं किया और उसकी जान बाल-बाल बच गई।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। शेरनी का वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘अमन सिंह’ ने 7 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सड़क पर सो रहा एक व्यक्ति शेर का शिकार होने से बच गया, जब शेर उसके पास आया, उसे सूंघा और फिर वहां से चला गया।” बेशक! जब तक ज़िंदगी लिखी है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता…!!”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो में कई खामियां है। वीडियो में नजर आ रही दुकान के साइन बोर्ड पर लिखी भाषा और लिखावट काफी अटपटी है। सो रहे शख्स के शरीर की बनावट भी काफी अजीब है। व्यक्ति के पैर और हाथ ठीक से बने हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो के आखिर कुछ कुछ सेकेंड में वो मिरर वीडियो की तरह चलने लगता है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो The world of beasts नामक एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। पोस्ट को 6 जून 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो को एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया था।
The world of beasts के यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि यह एआई की मदद से वीडियो को बनाता है। चैनल पर इस तरह के कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं।

हमने एआई डिटेक्शन टूल्स Cantilux की मदद से वीडियो को चेक किया। टूल ने वीडियो के 86 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।
डीपफेक एनालिसिस यूनिट (डीएयू) से भी हमने वीडियो के बारे में जानने के लिए संपर्क किया। उन्होंने कई एआई डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो का एनालिसिस किया। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, एआई इमेज डिटेक्शन टूल Was it ai ने वीडियो के कई फ्रेम के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई है।

AI or Not टूल ने भी वीडियो के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे (Azahar machwe ) से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो में कई ऐसे पल हैं, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है कि इसे एआई से बनाया गया है। वीडियो में व्यक्ति का हाथ काफी अटपटा है। साथ ही शरीर की बनावट भी काफी अजीब है। दुकान पर लगे बोर्ड की भाषा भी काफी अजीब है। जब वीडियो को एआई की मदद से बनाया जाता है, तब इस तरह की कमियां नजर आती है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को अंबाला का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोड पर सोते व्यक्ति के पास से जाती शेरनी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। शेरनी का वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।
- Claim Review : रोड पर सोते शख्स के पास से गुजरी शेरनी।
- Claimed By : FB User Aman Singh
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












