X
X

Fact Check: हेलीकॉप्टर क्रैश के पुराने वीडियो को केदारनाथ में हाल ही में हुए हादसे से जोड़कर किया जा रहा शेयर

हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि एक महीने पुराना है। दरअसल, मई में एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ एक मरीज को लेने के लिए जा रही थी। तभी अचानक कुछ समस्या आने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी और इसी दौरान हादसा हो गया। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट और दो चिकित्सक मौजूद थे। तीनों की  जान बच गई थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 18, 2025 at 04:31 PM
  • Updated: Jun 18, 2025 at 06:00 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर क्रैश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को केदारनाथ में हाल ही में हुई घटना का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि एक महीने पुराना है। दरअसल, मई महीने में एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ एक मरीज को लेने के लिए जा रही थी। तभी अचानक कुछ समस्या आने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी और इसी दौरान हादसा हो गया। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट और दो चिकित्सक मौजूद थे। तीनों की जान बच गई थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Dataram Khinchi’ ने 15 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा पर रोक…..उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है। हादसे के बाद दो दिन तक हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो जी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 17 मई 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो एयर एंबुलेंस के क्रैश होने का है। दरअसल, ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ को एयर एंबुलेंस पहुंचाई गई थी, जो कि हेलीपैड में लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गई और हेलीकॉप्टर की टेल टूट गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

ईटीवी भारतवर्ष की वेबसाइट पर 17 मई 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एम्स ऋषिकेश का  हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नाम की मरीज को लेने केदारनाथ जा रहा था। मरीज को एयर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था। हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक मौजूद थे। लेकिन केदारनाथ हेलीपैड में लैंडिंग के समय हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। पायलट की सूझबूझ के कारण तीनों सवारियों की जान बच गई।

टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट पर 16 जून 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ से उड़ान भरी थी और वह गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद केदारघाटी के संकरे और पहाड़ी क्षेत्र में गौरीकुंड के ऊपर गौरी माई खर्क के जंगलों के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई।

वनइंडिया की वेबसाइट पर 17 जून 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद केदारनाथ हेली सेवाओं को 17 जून तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। 17 जून से हेली सेवा शुरू होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण केदारनाथ के रिपोर्टर बृजेश भट्ट से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो एक महीने पहले हुई घटना का है। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को पांच हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि एक महीने पुराना है। दरअसल, मई में एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ एक मरीज को लेने के लिए जा रही थी। तभी अचानक कुछ समस्या आने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी और इसी दौरान हादसा हो गया। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट और दो चिकित्सक मौजूद थे। तीनों की  जान बच गई थी।

  • Claim Review : केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Dataram Khinchi
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later