X
X

Fact Check: अस्पताल में एडमिट सलमान खान की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अस्पताल के बेड पर लेटे सलमान खान की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। एक तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति की है। वहीं, दूसरी तस्वीर पंजाबी सिंगर अल्फाज की है, जब साल 2022 में एक हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हीं तस्वीरों को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वायरल दावा फर्जी है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 25, 2025 at 06:02 PM
  • Updated: Jun 26, 2025 at 10:33 AM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इन तस्वीरों को असली समझकर दावा कर रहे हैं कि सलमान खान को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही तस्वीरें एडिटेड हैं। लोग एडिटेड तस्वीरों को गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज ‘Rao Akhyar Rajput Bou’ ने 16 जून को वायरल कोलाज को शेयर किया और लिखा है, “सलमान खान icu में भारती बताया जारा है सलमान खाना की बचने की उम्मीद बहुत कम है ”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सलमान खान की अन्य तस्वीरें जिसमें उन्हें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ देखा जा सकता है। समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने फोटो को अलग-अलग करके सर्च किया। हमने सबसे पहले कोलाज में मौजूद पहली तस्वीर को यांडेक्स टूल के जरिए सर्च किया। हमें cafef.vn की वेबसाइट पर तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। 3 जनवरी 2024 प्रकाशित खबर में वायरल तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति की है।

सर्च के दौरान वायरल तस्वीरें कई अन्य जगह भी अपलोड मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने दूसरी तस्वीर को सर्च किया। हमने गूगल लेंस के जरिए फोटो को खोजा। हमें पंजाबी जागरण की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। खबर को 2 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाबी सिंगर अल्फाज जब गाड़ी में पेट्रोल डलवाने रुके, तो इस दौरान एक अज्ञात टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। यह तस्वीर उसी समय की है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

हमें तस्वीर से जुड़ी पोस्ट htcity के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर भी मिली। 2 अक्टूबर 2022 को की गई पोस्ट में फोटो को पंजाबी सिंगर अल्फाज की बताया गया है।

तस्वीर से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

पड़ताल में आगे हमने सलमान खान के सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन किया। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज यानी 25 जून 2025 को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल सीजन 3) को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

गौरतलब है कि सलमान खान हाल ही में कपिल शर्मा शो में गए थे। इस दौरान जब कपिल शर्मा ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया, तो सलमान खान ने बताया,”मैं रोज हड्डियां तोड़ रहा हूं, पसलियां टूट चुकी हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहा हूं, दिमाग में एन्यूरिज्म है, फिर भी काम कर रहा हूं। AV मालफॉर्मेशन भी है, इसके बावजूद मैं चल रहा हूं।”

हमने पोस्ट को मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्‍तव के साथ शेयर किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा सलमान खान को लेकर ऐसी कोई खबर नहीं आई है। ये उनकी फोटो नहीं है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को फेसबुक पर 12 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को  मुंबई का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि अस्पताल के बेड पर लेटे सलमान खान की वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। एक तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति की है। वहीं, दूसरी तस्वीर पंजाबी सिंगर अल्फाज की है, जब साल 2022 में एक हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हीं तस्वीरों को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वायरल दावा फर्जी है।

  • Claim Review : सलमान खान को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत गंभीर है।
  • Claimed By : FB User-Rao Akhyar Rajput Bou
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later