X
X

Fact Check : ईरान की पार्लियामेंट में जलाए गए अमेरिकी झंडे के पुराने वीडियो को किया जा रहा हालिया संदर्भ  में वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो मई 2018 का है। इस वीडियो का मौजूदा ईरान- इजराइल और अमेरिका के बीच हुए तनाव से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 30, 2025 at 06:54 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें  ईरान की पार्लियामेंट के अंदर अमेरिकी झंडे को कुछ सांसद आग के हवाले करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो को ईरान- इजरायल संघर्ष और फिर अमेरिका की मध्यस्थता के दावे से हुई सीजफायर के हवाले से हालिया बताते हुए यूजर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ईरान की पार्लियामेंट में हाल ही में अमेरिका के झंडे को जलाया गया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो मई 2018 का है। इस वीडियो का मौजूदा ईरान- इजराइल और अमेरिका  के बीच हुए तनाव से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 26 जून को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “अमेरिका को बड़ा झटका ईरान की संसद से अमेरिका के लिए बुरी खबर! ईरान की संसद में सांसदों ने अमेरिका के झंडे को जलाया अमेरिका हो बर्बाद के नारे लगाए और अमेरिका पर परमाणु बम दागने की धमकी दी हालांकि ईरान के पास अभी कोई परमाणु हथियार नहीं है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो फ्रांस 24 इंग्लिश के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। 9 मई 2018 को अपलोड किये गए वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, परमाणु समझौतों को लेकर ईरान की संसद में अमेरिकी झंडों को जलाया गया।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें इस मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर भी मिली। 9 मई 2018 की खबर के अनुसार, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद बुधवार को ईरान के कट्टरपंथी सांसदों ने संसद में कागज के अमेरिकी झंडे को आग के हवाले कर दिया।”

9 मई 2018 की इंडिपेंडेंट डॉट को डॉट यूके की वेबसाइट के अनुसार, “ईरानी सांसदों ने संसद में अमेरिका का झंडा जलाया और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए। यह प्रदर्शन डोनाल्ड ट्रंप के ईरान-अमेरिका परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) तोड़ने और नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद हुआ।”

 वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने ईरान की पत्रकार फातिमा करीम खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह मामला कई साल पुराना है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को तकरीबन डेढ़ हजार लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो मई 2018 का है। इस वीडियो का मौजूदा ईरान- इजराइल और अमेरिका के बीच हुए तनाव से कोई संबंध नहीं है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : ईरान की पार्लियामेंट में हाल ही में अमेरिका के झंडे को जलाया गया है।
  • Claimed By : FB User- मन्नत खान
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later