X
X

Fact Check : मालदीव रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर लगी पीएम मोदी की तस्वीर को एडिट कर किया जा दुष्प्रचार

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर ब्रिटेन की नहीं, बल्कि मालदीव की है, जहां पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थे और इस दौरान वहां के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर उनकी तस्वीर लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था। मालदीव के रक्षा मंत्रालय में लगाए गए इस बैनर पर 'सरेंडर' शब्द नहीं लिखा था, इस शब्द को एडिट करके इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय का बताते हुए फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 30, 2025 at 06:03 PM
  • Updated: Jul 30, 2025 at 06:13 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ब्रिटेन और फिर मालदीव का दौरा किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग पर लगे पीएम मोदी के बैनर की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में बैनर पर ‘सरेंडर’ लिखा हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर भारत के प्रधानमंत्री की फोटो पर ‘सरेंडर’ लिखा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर ब्रिटेन की नहीं, बल्कि मालदीव की है, जहां पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थे और इस दौरान वहां के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर उनकी तस्वीर लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था। मालदीव के रक्षा मंत्रालय में लगाए गए इस बैनर पर ‘सरेंडर’ शब्द नहीं लिखा था। इस शब्द को एडिट कर तस्वीर में जोड़ा गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,”विश्व में भारत को शर्मसार करती तस्वीर! को कोई फर्क नहीं पड़ता इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय पर भारत के प्रधानमंत्री की फोटो पर सरेंडर लिखा है हमारा बेशर्म प्रधानमंत्री खिसे निपोर रहा है यहाँ से भीड़ लेजा तमाशा कर रहा है राष्ट्रीय शर्म #सरेंडर_नरेंद्र।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें यह तस्वीर संसद टीवी के एक्स हैंडल पर अपलोड की हुई मिली। 25 जुलाई 2025 की पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह मालदीव के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग की फोटो है। हालांकि, इस तस्वीर में साफ़ देख सकते हैं कि ‘सरेंडर’ जैसा कोई शब्द लिखा हुआ नहीं है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें यह तस्वीर डीडी न्यूज़ डॉट जीओवी डॉट इन की वेबसाइट पर पब्लिश हुए आर्टिकल में मिली। 25 जुलाई 2025 को आर्टिकल के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी माले पहुंचे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगाई गई थी।”

वायरल और एडिटेड तस्वीर को नीचे दिए गए कोलाज में देखा जा सकता है।

वायरल पोस्ट में हमें पीएम मोदी की तस्वीर भी थोड़ी एडिटेड नजर आई, जिससे हमने इस तस्वीर को एआई तस्वीरों को जांचने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। नतीजे के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत यह फोटो एआई निर्मित है।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई 2025 को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया था कि इससे दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले सीनियर संवाददता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि पीएम मोदी के खिलाफ किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन मालदीव में उनके दौरे के दौरान नहीं हुआ और ना ही कोई इस तरह का पोस्टर लगाया गया है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को साढ़े छः हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

  • Claim Review : इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर भारत के प्रधानमंत्री की फोटो पर सरेंडर लिखा है।
  • Claimed By : FB User- Shiv Kishan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later