X
X

Fact Check: भाजपा पर गंभीर आरोप लगातीं कांग्रेस नेता विद्या पटेल का यह वीडियो सात साल पुराना है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कांग्रेस नेता विद्या पटेल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2018 का है। उस समय विद्या पटेल बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थीं। साल 2023 में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उसी पुराने वीडियो को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Aug 27, 2025 at 06:16 PM
  • Updated: Aug 27, 2025 at 06:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर दिवंगत कांग्रेस नेता विद्या पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें मंच पर भाषण के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि विद्या पटेल का यह वीडियो हालिया है और वह हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया। सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2018 का है, जब वो बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थीं। कांग्रेस नेता विद्या पटेल का साल 2023 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। लोग पुराने वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘सुरज्ञान बैरवा’ ने 23 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पुर्व भाजपा नेता विद्या पटेल ने बताई भाजपा में रहने की अंदर की बात भाजपा पर लगाया बहुत ही गंभीर आरोप क्या ये आरोप सही है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वेबदुनिया हिंदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड मिला। वीडियो को 18 नवंबर 2018 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई कटनी में जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल का भाजपा पर सनसनीखेज आरोप BJP को बताया दौलत और औरत की पार्टी”

वायरल वीडियो हमें इंडियन नेशनल कांग्रेस मध्य प्रदेश के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला। 18 नवंबर 2018 को शेयर वीडियो में लिखा गया है,”भाजपा औरत और दौलत की पार्टी है – पूर्व भाजपा नेत्री‬ —कटनी से जिला पंचायत सदस्य और पूर्व भाजपा नेत्री विद्या पटेल ने कल कहा कि “भाजपा में औरत और दौलत चलती है”।‬ भाजपा में महिला नेत्रियों के शोषण के आरोप के बाद विद्या पटेल जी कांग्रेस में सम्मिलित हो गई।‬ भाजपा का असली चेहरा..?‬”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुआ था। उस समय हमने वीडियो को लेकर नईदुनिया मध्य प्रदेश कटनी के रिपोर्टर मुकेश तिवारी से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि,“वायरल वीडियो काफी पुराना है और इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। इनका नाम विद्या पटेल है। कटनी जिले से जिला पंचायत सदस्य थीं। यह वीडियो करीब 6 साल पुराना है। जब इन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। साल 2023 में विद्या पटेल का निधन हो चुका है।”

फैक्ट चेक रिपोर्ट यहां पढ़ें।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीबन 10 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को गंगापुर सिटी, राजस्थान का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कांग्रेस नेता विद्या पटेल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2018 का है। उस समय विद्या पटेल बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के साथ जुड़ गई थीं। साल 2023 में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उसी पुराने वीडियो को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : भाजपा पर गंभीर आरोप लगातीं कांग्रेस नेता विद्या पटेल का यह वीडियो हालिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -सुरज्ञान बैरवा
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later