X
X

Fact Check : हेमा मालिनी की 2023 में फिसल गई थी जुबान, वायरल क्लिप अब वायरल 

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल वीडियो दो साल से ज्‍यादा पुराना है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Sep 4, 2025 at 06:16 PM
  • Updated: Sep 5, 2025 at 05:04 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी की एक वीडियो क्लिप इनदिनों खूब वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि 14 नालों में से 20 नालों को बंद कर दिया गया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स उन पर निशाना साध रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल वीडियो दो साल से ज्‍यादा पुराना है। उस वक्‍त उनकी जुबान फिसल गई थी। उसी वीडियो के एक हिस्‍से को अब गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 3 सितंबर को हेमा मालिनी की एक क्लिप शेयर की। इसके ऊपर लिखा गया, “14 नाले में से 20 नाले बंद कर दिए है 4 बाकी हैं। ये हैं मोदी जी के सांसद। सब एक से बढ़कर एक फेंकते हैं।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इसे गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें असली वीडियो कई यूट्यूब चैनल व फेसबुक पर मिला। इसे दो साल पहले पोस्‍ट किया गया था।

पीसफुल वॉयस नाम के एक यूट्यूब चैनल ने 3 मार्च 2023 को इसे अपलोड किया था। इसी तरह श्रुति सिंह की नाम एक फेसबुक यूजर ने भी अपने अकाउंट पर इस वीडियो को दो साल पहले पोस्‍ट किया था।

फेसबुक पर मौजूद पुराने वीडियो में हमें यूपी तक का लोगो नजर आया। इसके आधार पर हमने यूपी तक के यूट्यूब चैनल पर असली वीडियो को सर्च करना शुरू किया। हमें 28 फरवरी 2023 को अपलोड एक वीडियो मिला। इसमें हमें वायरल क्लिप वाला हिस्‍सा भी मिला। वीडियो से साफ हो गया कि उस वक्‍त हेमा मालिनी ने गलती से 14 नाले वाली लाइन बोल दी थी।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण मथुरा के संपादकीय प्रभारी विनीत मिश्रा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल क्लिप को शेयर किया। उन्‍होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल क्लिप काफी पुरानी है। उस वक्‍त हेमा मालिनी की जुबान फिसल गई थी। हाल-फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

पड़ताल के अंत में इंस्‍टाग्राम यूजर की जांच की गई। इसे 7 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। 2023 के फरवरी में मथुरा सांसद हेमा मालिनी की जुबान फिसल गई थी। उसी घटना से जुड़ी क्लिप को अब वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : हेमा मालिनी का हालिया वीडियो।
  • Claimed By : internet_best_reels_video
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later